फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inauguration of three roads made of 43 lakhs

43 लाख से बनी तीन सड़कों का लोकार्पण

Sat, 29 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of three roads made of 43 lakhs
गाजीपुर। नगरपालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड संख्या-23 नवाबगंज के जमलापुर में निर्मित लगभग 43 लाख की लागत से बनी तीन सड़कों का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से बिना भेदभाव के नगर का विकास किया जा रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीणकुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में ही विकास दिखाई देता है। पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हमने प्रत्येक क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया है। स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान दिया है। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड संख्या-23 के खोदाईपुरा चौराहे से लोटन इमली पुलिस चौकी होते हुए रेलवे क्रासिंग तक पटरी पर इंटरलाकिंग आवश्यकतानुसार, नाली मरम्मत एवं नाली पर ढक्कन एवं जमलापुर में ढक्कनयुक्त नाली एवं इंटरलाकिंग सड़क एवं जमलापुर में ही इंटरलाकिंग सड़क निर्माण लगभग 43 लाख की लागत से कराकर इस क्षेत्र की जनता को आवागमन के लिए अच्छी सड़क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर रासबिहारी राय, विजयशंकर वर्मा, निर्गुणदास केशरी, जवाहरलाल वर्मा, संतोष जायसवाल, दिनेश बिंद, अर्जुन सेठ, योगेंद्र कुशवाहा, रणधीर कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमापति कुशवाहा एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोकमौर्या तथा अंत में सभासद अनिल वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed