फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inauguration of small bridge built with the help of people

लोगों के सहयोग से बने लघु सेतु का लोकार्पण

Mon, 16 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of small bridge built with the help of people
मुहम्मदाबाद विकासखंड के प्रधान की बरेजी गांव में मगई नदी के तट पर स्थित प्राचीन मारकंडेय महादेव के मंदिर पर जाने के लिए क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से निर्मित समपार लघु सेतु का लोकार्पण सोमवार को राजगुरु मठ वाराणसी के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी अनंतानंद महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक अलका राय ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि दंडी स्वामी अनंतानंद ने भगवान शंकर की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ दयालु और दानी हैं। उन्होंने भस्मासुर को भी वर दे दिया जो उन्हीं के पीछे पड़ गया था। भगवान शंकर ने समुद्र मंथन के समय विष पीकर विश्व का कल्याण किया। उन्होंने मारकंडेय महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं के जाने के लिए नदी पर समपार सेतु के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी भक्तों के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक अलका राय ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार ने कई ऐतिहासिक और देश के विकास के लिए बड़े-बड़े कार्य किए हैं। इस मौके पर स्वामी योगी आनंद शास्त्री, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, विधायक प्रतिनिधि पीयूष राय, विजय शंकर प्रधान, कृष्णानंद राय, अच्छेलाल ठाकुर, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह यादव, अमरेश प्रधान, सत्येंद्र सिंह यादव, सतीशचंद्र राय, प्यारेमोहन यादव, रामजनम सिंह कुशवाहा, सुदामा राय, मनीष जायसवाल, विनोद यादव उपस्थित थे। अंत में मंदिर के पुजारी गोपाल दास ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed