{"_id":"640c761740c6bb35b6044764","slug":"inadequate-arrangements-return-journey-full-of-difficulties-ghazipur-news-c-20-1-98394-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: इंतजाम नाकाफी, मुश्किलों से भरा वापसी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: इंतजाम नाकाफी, मुश्किलों से भरा वापसी का सफर
विज्ञापन
फोटो
होली के बाद काम पर लौटने की जल्दी, ट्रेन के शौचालयों में बैठकर दिल्ली और मुंबई जा रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। होली बीत चुकी है। त्योहार मनाने घर पहुंचे लोग अब अपने-अपने गंतव्य स्थल की तरफ रवाना होने लगे हैं। ऐसे में ट्रेनों में एक बार फिर से काफी भीड़ होने लगी है। इसको देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाई है, लेकिन यह इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। जनरल कोच में घुसना जंग जीतने के बराबर है।
होली के बाद काम पर लौटने की सबको जल्दी है। छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। ट्रेनों में आरक्षण मिल नहीं रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। तमाम लोगों को इन ट्रेनों की जानकारी नहीं है। जिनको जानकारी है वह भी टिकट नहीं पा रहे हैं क्योंकि ऐसी रेलगाड़ियां भी पहले से ही भरी हुई आ रही हैं।
दानापुर - पीडीडीयू रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्री बड़े ही मुश्किल हालात में 24 से 36 घंटे की यात्रा पूरी कर रहे हैं। भागलपुर से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस और भागलपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सहित अप की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, जन साधारण एक्सप्रेस, दानापुर - सिकंदराबाद, श्रमजीवी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में सफर करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जनरल डिब्बों के शौचालय, महिला कोच, दिव्यांग कोच के साथ पार्सल कोच में भी यात्री सवार होकर सफर कर रहे हैं।स्टेशन पर जैसे ही ट्रेनें रुक रही हैं यात्रियों में चढ़ने और उतरने के लिए आपाधापी मच जा रही है। भागलपुर से मुंबई का सफर 33 घंटे का होता है। जिन लोगों ने स्लीपर से जाने के लिए दो महीने पहले बुकिंग कराई थी, उन्हें भी अपनी सीट पर सिर्फ बैठने तक की जगह मिल रही है।
रेगुलर या होली स्पेशल ट्रेनों में दिल्ली - मुंबई के लिए अभी लंबी वेटिंग
बारा। पूर्व मध्य रेलवे ने होली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई है। बक्सर, गहमर, दिलदारनगर स्टेशन से दिल्ली, मुंबई के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। रेगुलर हो या होली स्पेशल दोनों तरह की ट्रेनों से दिल्ली और मुंबई जाना अभी दुश्वारियों से कम नहीं है। 13 मार्च को 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस में स्लीपर में 270, जबकि एसी में 126 वेटिंग है। पटना - इंदौर एक्सप्रेस में स्लीपर में 177, जबकि थर्ड एसी में 66 वेटिंग है।13 मार्च को दानापुर से भोपाल जाने वाली दानापुर - कमलापति होली स्पेशल (2156) में स्लीपर में 73 वेटिंग व थर्ड एसी में आरएसी में 32 है।