फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In view of the strike, the district and police administration made preparations

Ghazipur News: हड़ताल को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने की तैयारी

Thu, 16 Mar 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
In view of the strike, the district and police administration made preparations
- जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनाकर मोबाइल नंबर 9453047253 किया जारी
विज्ञापन

- विद्युत भंडार केंद्र पर विद्युत सामग्री निकासी के लिए उपेंद्र सिंह नोडल अधिकारी बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। एनआईसी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की मौजूदगी में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हड़ताल को देखते हुए विद्युत उपकेंद्र एवं संयंत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य विभागों में विद्युत का कार्य करने वाले ठेकेदारों से कहा कि 16 मार्च रात 10 बजे से प्रदेश स्तरीय विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त कर लें। विद्युत भंडार केंद्र पर विद्युत सामग्री निकासी करने के लिए सहायक निदेशक उपेंद्र सिंह को विद्युत सुरक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को बदलने के लिए अंजली मौर्या विद्युत सुरक्षा अधिकारी को कार्यशाला गाजीपुर एवं कार्यशाला सैदपुर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों की एजेंसी मेसर्स भारत इंटर प्राइजेज के प्रतिनिधि राहुल सिंह को विद्युत उपकेंद्रों पर संविदा कर्मियों को पूर्व की भांति विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही किसी भी संविदा कर्मी के हड़ताल पर जाने पर उनके स्थान पर कार्य करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में एवी केबल डालने का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था मेसर्स अशोका बिल्डकॉन के कर्मचारियों को विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर ब्रेक डाउन होने की अवस्था में उनसे कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया। मेसर्स साई इण्टर प्राइजेज, मेसर्स नेशनल इण्टरप्राइजेज एवं मेसर्स सदानन्द इंटर प्राइजेज को निर्देशित किया गया कि बिजली घर पर लगे उपकरणों में खराबी आने पर उसको दुरुस्त करने लिए अपने कर्मचारियों को तैयार रखें। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को निर्देशित किया गया कि उनके यहां पंजीकृत ठेकेदारों एवं उनके तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराएं।

पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर पुलिस बल आज से ही तैनात किया जाए। विद्युत कर्मचारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ करने पर ऐस्मा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि हड़ताल पर न जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। विद्युत विभाग के तहत जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापना की गई। जिसका नंबर 9453047253 है। जिस पर विद्युत व्यवधान की सूचना प्रेषित की जा सकती है । इसके अलावा विभाग का टोल फ्री नंबर-1912 जो कि पूर्व से ही कार्यरत है उस पर भी विद्युत व्यवधान की सूचना दी जा सकती है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अरुण सिंह के ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed