फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the new education policy, provision of entertaining and knowledgeable education to the younger children

नई शिक्षा नीति में छोटे पाल्यों को मनोरंजक और ज्ञानवर्द्धक पढ़ाई की व्यवस्था

Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the new education policy, provision of entertaining and knowledgeable education to the younger children
सादात। प्री-प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था के जरिए नैनिहालों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सादात स्थित बीआरसी के सभागार में बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास परियोजना विभाग के संयुक्त प्रयास से हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने कहा कि इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छोटे पाल्यों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्द्धक पढ़ाई की व्यवस्था है। घरों के आंगन में बच्चे जो कुछ सीखते हैं, विद्यालय में उसी के बारे में जानकारी देकर बच्चों का बौद्धिक विकास किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर इस नई शिक्षा नीति के विजन से अवगत कराया गया, साथ ही इसको सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रभारी एडीओ पंचायत अनुज यादव ने बच्चों को विद्यालयों में खेलकूद एवं उत्सव के माध्यम से ज्ञानवर्द्धक जानकारी देने पर बल दिया। प्रभारी सीडीपीओ मंजू सिंह ने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रतन देवी, बबिता भास्कर, रिंकी गौड़ ने गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके प्री-प्राइमरी शिक्षा को मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर इंदू सिंह, शिक्षक संतोष सिंह, राकेश पांडेय, संजय बरनवाल, सुभाष यादव, रमाशंकर सिंह, संजय कश्यप, महेंद्र राम आदि मौजूद थे। संचालन डा. अभिषेक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed