{"_id":"580cf7134f1c1b2f77bc1d5e","slug":"in-the-murder-case-against-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिखड़ी के पास दवा व्यवसायी की हत्या के विरोध में बंद दूकानें ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की देर शाम बदमाशों ने दवा व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि ने लोगों को समझा-बुझाकर देर रात जाम समाप्त कराया। मृतक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।
मृतक सिखड़ी बाजार में स्थित अपना क्लीनिक बंद कर बाइक से जा रहा था। अमारी रेलवे क्रासिंग के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। ग्रामीण गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जामकर हो-हल्ला मचाने लगे। ग्रामीण घायल की कुशलता जानने के लिए परेशान थे। एसपी रविशंकर छवि ने ग्रामीणों को काफी समझाया। मृतक के पिता काशीनाथ चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
एसपी ने बताया कि मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाने की स्पेशल टीम लगाई गई है। रात 12 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।