फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the election rivalry, the ex-pradhan was threatened by the miscreants with a pistol.

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को दबंगों ने पिस्टल सटाकर कर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 16 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the election rivalry, the ex-pradhan was threatened by the miscreants with a pistol.
थाना क्षेत्र के डड़वल गांव निवासी पूर्व प्रधान हरिशंकर यादव को शुक्रवार की रात दबंगों ने पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने इस बारे में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रधान ने तहरीर में आरोप लगाया कि रात में पांच की संख्या में लोग घर पहुंचे और चुनावी रंजिश में पिस्टल से आतंकित करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। दबंगों ने कहा कि तुम्हारी वजह से मैं जिला पंचायत चुनाव हारा। घटना के बाद परिवार दहशत में है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed