फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the case of not providing tea and breakfast to pregnant women, CMO asked for report from the superintendents for payment of money.

Ghazipur News: प्रसूताओं को चाय और नाश्ता नहीं देने के मामले में सीएमओ ने अधीक्षकों से धनराशि भुगतान की मांगी रिपोर्ट

Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
In the case of not providing tea and breakfast to pregnant women, CMO asked for report from the superintendents for payment of money.
गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती प्रसूताओं को नाश्ता, सुबह-शाम भोजन और चाय न मिलने की खबर का सीएमओ डॉ एसके पांडेय ने संज्ञान लिया है। सोमवार को 16 ब्लॉक स्तरीय सीएचसी अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगने के साथ कहां-कहां धनराशि का भुगतान हुआ है, इसका भी ब्यौरा मांगा है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच टीम गठित की जाएगी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। शासन की ओर से प्रति मरीज 90 रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

गांवों में रहने वाली महिलाओं को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी प्रतिमाह स्वास्थ्य की जांच और मातृ-शिशु दर को कम करने के लिए शासन की ओर से कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं। यही नहीं प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को अस्पतालों में सुबह में नाश्ता, दोपहर में भोजन और शाम को चाय के साथ रात में भोजन की भी व्यवस्था दी गई है, लेकिन वास्तव में सीएचसी पर प्रसूताओं को कुछ नहीं मिलता। इस मामले को अमर उजाला अखबार ने एक मार्च को पेज नंबर चार पर एक कप चाय के लिए तरस जाती हैं प्रसूता और गर्भवती महिलाएं शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ डा. एसके पांडेय ने ब्लॉक स्तरीय 16 सीएचसी के अधीक्षकों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि जब प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं को नाश्ता, सुबह-शाम भोजन और चाय नहीं मिल रहा है तो धनराशि का भुगतान कहां-कहां किया गया है। ब्यौरा सहित पूरी रिपोर्ट दें। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि आख्या रिपोर्ट मिलने के बाद टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed