फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   in random cheaking DIOS finding falts

रैंडम चेकिंग में मिली कमी को डीआईओएस ने लिया गंभीरता से

Thu, 14 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
in random cheaking DIOS finding falts
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन जिले के सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर जारी रहा।। सभी छह केंद्रों पर एक लाख 523 कापियों का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस ने सादात स्थित केंद्र का निरीक्षण कर कापियों की रैंडम चेकिंग की।
विज्ञापन

मूल्यांकन के तीसरे दिन अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद स्थित केंद्र पर 27 हजार 727, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर केंद्र पर 11 हजार 642, राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर केंद्र पर 13 हजार 234 कापियां जांची गई।
विज्ञापन

शिवपूजन इंटर कालेज मलसा केंद्र पर 11 हजार 190, बापू इंटर कालेज सादात केंद्र पर 16 हजार 615 और शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज स्थित केंद्र पर 20 हजार 115 कापियोंका मूल्यांकन किया गया। सादात संवाददाता के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बापू इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस केंद्र पर इंटर अंग्रेजी की कांपी जांच रहे एक परीक्षक की जांची हुई कापियों की उन्होंने रैंडम चेकिंग की, जिसमें एक कापी में ऊपर 29 अंक और भीतर 28 अंक प्रदान किए गए थे। इसी तरह की लापरवाही एक दूसरे कमरे में भी मिली। उन्होंने पाई गई त्रुटियों को तत्काल संशोधित कराया। निरीक्षण के समय एक परीक्षक ने मूल्यांकन क
विज्ञापन
विज्ञापन

ी गई कापियों के अंत में हस्ताक्षर, तिथि, परीक्षक कोड नहीं लिखा था। इस पर उन्होंने परीक्षक को चेतावनी देते हुए तुरंत हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों परीक्षकों का 20 प्रतिशत मानदेय काटने का निर्देश उप नियंत्रक विरेंद्र कुमार सिंह को दिया। उन्होंने परीक्षकों से सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक मूल्यांकन कार्य करने को कहा। एक परीक्षक की ओर से अंक बाएं तरफ हाशिए पर न देकर बीच में दिया गया था। उन्होंने इसे निर्देश के विरुद्ध बताते हुए अंक बाएं तरफ हाशिए पर देने को कहा।

परीक्षकों को प्रतिदिन मास्क और हैंड ग्लव्स पहनकर आने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से परीक्षकोंको बैैठने की सलाह दी और जो परीक्षक सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के विरुद्ध बैठे थे उन्हें सही बैठाया। उन्होंनेे पर्यवेक्षक रामअवतार यादव और उप नियंत्रक विरेंद्र कुमार सिंह को मूल्यांकन की प्रतिदिन की दैनंदिनी तैयार करने को कहा। इसके बाद उन्होंने कोठार का भी निरीक्षण किया और कापियों को सही ढंग से रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed