फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Electricity Department's checking campaign, 174 booked for electricity theft

बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में 174 पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Wed, 06 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
In Electricity Department's checking campaign, 174 booked for electricity theft
गाजीपुर। जनपद में बुधवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 174 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 18 लाख 12 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 90 उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से जनपद के चारों डिविजन में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, कस्बा बाजार सहित चिउटहा व पीलिया गांव में सुबह ही बिजली विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान 21लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं 50 उपभोक्ताओं की बिजली बिल ग्रामीण से शहर में तब्दील किया गया। साथ ही 10 बिजली उपभोक्ता का लोड भी बढ़ाया गया और एक लाख रुपया बकाया विद्युत बिल वसूला गया। उपकेंद्र के अवर अभियंता तापस कुमार ने बताया की उपभोक्ता अगर बिल नहीं जमा करते हैं तो पकड़े जाने पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, उपखंड अधिकारी मुहमदाबाद में मार्निंग चेकिंग अभियान के तहत बुधवार की सुबह मुहम्मदाबाद कस्बा व मुहम्मदाबाद देहात के कई क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे कटिया डाल कर चोरी कर रहे 30 और 10 लोगों का मीटर बाई पास का मुकदमा किया गया। 10 लोगों का विधा परिवर्तन, 8 लोगों का लोड बाधा व 20 लोगों का बकाए पर लाइन खोला गया। जमानियां संवाददाता के अनुसार, बिजली विभाग की ओर से चलाये जा रहे सघन मार्निंग चेकिंग अभियान में दर्जनों लोगों के कनेक्शन काटे गए। इस संबंध अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्र ने बताया कि चोरी से बिजली उपयोग करने वाले 26 उपभोक्ताओं पर एफआईआर किया गया है। जबकि 35 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है और 18 उपभोक्ताओं का 10 हजार से अधिक का बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया है। इस दौरान 22 लोगो से 3 लाख की बकाया धनराशि वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed