फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In conversation with the farmers, the MP counted the achievements

Ghazipur News: किसानों से संवाद में सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां

Sun, 11 Jun 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
In conversation with the farmers, the MP counted the achievements
सरकार के नए फैसलों से किसानों की आय हो रही दोगुना: सांसद
विज्ञापन

बाराचंवर ब्लॉक के सेमऊर में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूल एजेंसी
गाजीपुर। भारत कृषि प्रधान देश है। जिस दिन इस देश का किसान सो जाएगा पूरा देश अन्न के लिए तरस जाएगा। सरकार नए फैसले लेकर किसानों की आय दोगुना करने में लगी है। उक्त बातें बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बाराचंवर विकास खंड के सेमऊर गांव में शुक्रवार की शाम को किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, विधवा- विकलांग पेंशन, पानी, बिजली, सड़क जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गांव, किसान, व्यापारी, मजदूर को समर्पित सरकार है। इन सभी योजनाओं को धरातल पर सरकार ने उतारकर सर्वसमाज का कल्याण की है। कोरोना जैसी महामारी में देश के नागरिकों को बचाया है। न सिर्फ इसकी दवा बनवाई बल्कि 150 देशों में भेजवाई।उसी समय से गरीबों में मुफ्त राशन भी वितरित हो रही है और आगे भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, बीते नौ वर्षों में अनेक अतुलनीय रचनात्मक कार्यों से देश मजबूत हुआ है। विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है। पहले की सरकार विकास के बजाए घोटालों की सरकार हुआ करती थी। लेकिन भाजपा सरकार विकास करने में लगी है। अब भ्रष्टाचार करने वाले जेल की सलाखों में सीधे जा रहे हैं और माफियाओं की संपत्ति पर सरकार बुलडोजर चलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटे अनाज की चर्चा करते हुए कहा कि पौष्टिकता की वजह से सरकार मोटे अनाजों के खेती कराने पर जोर दे रही है। इसका बीज किसानों को मुफ्त में मिलेगा। बीज ब्लॉकों पर आ गया है। मोटे अनाज सरकार खरीदेगी।
उन्होंने जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर की पीठ थपथपाई और कहा की इस क्षेत्र के नेता झाबर है। झाबर की मांग पर सेमऊर गांव में पांच लाख की लागत से व्यामाशाला बनाने की घोषणा भी सांसद ने की। खेत से खेत को जोड़ने गांव से गांव को जोड़ने वाली सड़कों का प्रस्ताव भी झाबर से मांगा ताकि समय रहते शासन से पास कराया जा सके।

इस दौरान पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानंद राय, नथुनी, जिला कार्यसमिति के सदस्य संपूर्णानंद उपाध्याय, जंगीपुर विधानसभा के संयोजक मनोज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. राधेश्याम कुशवाहा ने किया एवं संचालन सयुंक्त रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पडित श्यामराज तिवारी एवं अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed