{"_id":"628929583185ef47533a7df4","slug":"in-a-land-dispute-the-younger-brother-killed-the-elder-brother-by-hitting-him-with-a-rod-ghazipur-news-vns6547978174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में छोटे भाई ने राड से वारकर बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में छोटे भाई ने राड से वारकर बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी रणवीर राय में शनिवार की देर शाम जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की राड से मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
घटनाक्रम के अनुसार रामप्रवेश राय का छोटा पुत्र अनिल राय उर्फ सोनू घर पहुंचा और जमीन अपने नाम करने की बात को लेकर पिता से गाली गलौज करने लगा। यह सुनकर उसका बड़ा भाई बृजेश राय (47) ने उसे गाली देने से मना किया। इससे छोटे भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह लोहे की राड से उसने बड़े भाई के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। यह देख पिता रामप्रवेश राय जब बड़े पुत्र को बचाने आए तो उन्हें भी मारने-पीटने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने घायल बृजेश राय को मृत घोषित कर दिया, वहीं पिता रामप्रवेश राय की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पूनम राय ने देवर अनिल रय उर्फ सोनू के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमीनी विवाद में पिता पर चाकू से किया था हमला
गाजीपुर। बड़े भाई बृजेश राय का हत्यारोपी छोटा भाई अनिल राय ने जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने के नाम बीते 15 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे पिता रामप्रवेश राय के ऊपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में कई दिनों तक रामप्रवेश राय का उपचार चलता रहा। इसके बाद वह स्वस्थ हुए। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी पूरी जमीन को अपने नाम करने के लिए पिता पर जानलेवा हमला करता रहता था। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर छूटकर घर आया था। आठ माह बाद उसने बड़े भाई की हत्याकर कर दी। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।