फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Important role of women in forming the government

सरकार बनवाने में महिलाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका

Thu, 28 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Important role of women in forming the government
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अनीता रावत ने कहा कि वर्ष 2014, 2017 एवं 2019 के चुनाव में बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनवाने में प्रत्येक वर्ग की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की केंद्र की सरकार दलितों, शोषितों, पिछड़ों एवं वंचितों की सच्ची हितैषी है। जो इनके मान, सम्मान, स्वाभिमान, उन्नति, उत्थान के प्रति हमेशा समर्पित रुप से कार्य कर रही है। डा. आंबेडकर के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख पांच स्थानों को चिन्हित कर पंचतीर्थ के रुप में स्मृतियों को संजोने का कार्य किया गया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिला है। समाज के कमजोर एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम ने सबके प्रति आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माला, पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया। इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, राममूर्ति, मारकंडेय राम, अच्छेलाल सरोज, देवचंद राम, रामराज वनवासी, राजेश पासवान, पंकज सिन्हा, अमित कुमार सिद्धार्थ, कृष्णानंद राम, डा. प्रवेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed