फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Impact of the weather: children falling ill with colds, fever, and diarrhea.

Ghazipur News: मौसम का असर, बच्चे जुकाम, बुखार और डायरिया से बीमार

Fri, 10 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Impact of the weather: children falling ill with colds, fever, and diarrhea.
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग ओपीडी में बच्चें की जांच करते बाल
गाजीपुर। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग ओपीडी में मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है। इन बच्चों में बदलते मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार, डायरिया आदि के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि कभी तेज धूप, कभी बादल तो कभी ठंड और अचानक हो रही बारिश का बच्चों के स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। जहां पहले अधिकतम 90 से 100 के बीच ओपीडी होती थी। वहीं, बीते पांच दिनों में यह करीब 130 के आसपास तक पहुंच गई है। इन दिनों ओपीडी में रोजाना करीब 20 से 25 बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया से पीड़ित पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम को देखते हुए परिजनों को खास तौर पर छोटे बच्चों का विशेष तौर पर ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों का समय से टीकाकरण कराएं, जिससे उनको संभावित बीमारियों से बचाया जा सके। परिजन बच्चों को तेज धूप और बारिश में भीगने से बचाएं। वहीं, बाहर से आने के बाद बच्चों को तुरंत ठंडा पेय या भोज्य पदार्थ नहीं दें। मौसमी फलों का सेवन कराना इन दिनों बच्चों के लिए काफी लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed