{"_id":"585820724f1c1b1a56e393ca","slug":"if-you-do-not-lock-the-cache-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर जड़ा ताला
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बारा के काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में कैश नही मिलने पर ग्रामीमों द्वारा बंद किया गया ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश को लेकर आए दिन ग्राहकों का गुस्सा सड़कों पर देखने के मिल रहा है। सोमवार की सुबह काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में कैश न होने से नाराज ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ते हुए ताड़ीघाट-बारा सड़क को जाम कर दिया। बैंक कर्मियों द्वारा पैसा आने का आश्वासन देने पर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में शनिवार को कैश नहीं रहने से लोगों को वापस लौटना पड़ा था। सोमवार को लोग बैंक खुलने से पहले लाइन मंंे लग गए। बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने बताया कि 10 -10 के नोट की शक्ल में कैश तो आया है, लेकिन नोट काफी पुराने और गले हुए हैं, जो वितरण योग्य नहीं हैं।
इतना सुनते ही लोग गुस्साए गए और बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर गेट पर ताला जड़ दिया। नाराज लोग ताड़ीघाट-बारा मुख्य सड़क पर पहुंचे और दिन में सवा दस बजे जाम लगा दिया। जाम करने वालों का कहना था कि जब तक कैश नहीं आएगा, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। साढ़े 11 बजे बैंक कर्मियों ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ लोगों ने जाम समाप्त करते हुए ताला खोला। लेकिन घंटों बाद भी पैसा न आने से लोग लौट गए। उधर, एक तरफ जहां करेंसी के लिए लोग बैंकों में घंटों कसरत कर रहे हैं, वहीं काम करने वाले एटीएम भी पूरी तरह से ग्राहकों के दबाव में रह रहे है।
रविवार को नगर के एटीएम पर जहां नाममात्र के लोग दिखाई दिए, वहीं सोमवार को पैसों वाले एटीएम पर लंबी लाइनें दिखाई दीं। वैसे कैश के लिए परेशानी के दौर में भी अधिकांश एटीएम शो-पीस बने हुए हैं।