{"_id":"647254de9230d714e1081545","slug":"if-you-come-to-the-banks-it-is-better-not-to-bring-the-vehicleparking-was-not-made-unnecessarily-created-the-problem-of-jam-ghazipur-news-c-20-1-225723-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बैंकों में आएं तो बेहतर है वाहन न लाएं \nपार्किंग नहीं बनाई, बेवजह जाम की समस्या बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बैंकों में आएं तो बेहतर है वाहन न लाएं पार्किंग नहीं बनाई, बेवजह जाम की समस्या बनाई
विज्ञापन
विशेश्वरगंज चौराहे के नजदीक यूपी बड़ौदा बैंक और पीएनबी बैंक की स्थानीय शाखा है। इन बैंकों के बाहर सड़क की पटरियों पर सुबह से लेकर शाम तक दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते है। मानों सड़क को वाहन पार्किंग बना लिया हो। वहीं महुआबाग स्थित यूबीआई बैंक सड़क से सटा हुआ है। इन बैंकों के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बैंक कर्मी सहित ग्राहकों के वाहन पूरे दिन सड़क पर खड़े रहते हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि जो भी ग्राहक बैंक आता है दुकान के सामने वाहन खड़ा कर देता है, जिससे सब लोग परेशान है।
यही स्थिति आमघाट के पास एचडीएफसी बैंक के पास भी है। सड़क के दोनों तरह बैंक कर्मी सहित ग्राहकों वाहन खड़े रहते हैं। इन स्थानों पर जाम की समस्या बन जाती है। यातायात पुलिस नगर में सड़क से सटे बैंकों को सड़क पर वाहन ना खड़े करने और पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए निर्देश भी दे चुके हैं।
फिर भी इन स्थानों पर बैंक के पास सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। वहीं शहर का यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। वहीं यातायात पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
00000
शहर मेें सड़क से सटे सभी बैंकों को सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े करने की सख्त मनाही हैं। इन बैंकों को पूर्व में निर्देश दिया गया था की वाहन पार्किंग की व्यवस्था कर लें। नगर में किसी भी बैंक के बाहर सड़क पर कोई भी वाहन दिखा तो संबधित बैंक और वाहन स्वामी दोनों पर कार्यवाई की जाएगी। - सुशील कुमार मिश्रा, यातायात प्रभारी।
0000