फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If the massive backlog is not fully cleared by the 25th, the salaries of all employees will be withheld.

Ghazipur News: 25 तक अपार पेंडेंसी शत-प्रतिशत पूरा नहीं हुई तो सभी कर्मचारियों का रुकेगा वेतन

Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
If the massive backlog is not fully cleared by the 25th, the salaries of all employees will be withheld.
गाजीपुर। यू-डायस पोर्टल के जरिये ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने में कोताही बरती जा रही है। बेसिक के सहायता प्राप्त विद्यालयों में अभी भी कुछ विद्यालयों की तरफ से इसे बनाना प्रारंभ नहीं किया गया है। विभिन्न विकासखंडों के 71 विद्यालयों में इसकी खराब स्थिति को बीएसए ने गंभीरता से लिया है। इन विद्यालयों में अपार पेंडेंसी 25 अगस्त तक शत-प्रतिशत पूरा न होने की दशा में उन्होंने संबंधित विद्यालयों के सभी कार्मिकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

अपार आईडी न बनाने पर लापरवाह विद्यालय चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाने लगा है। प्राइवेट स्कूलों की प्रगति सबसे ज्यादा खराब है। अपार आईडी बनाने में रुचि न लेने के कारण निजी विद्यालयों की प्रगति बहुत कम है। ब्लॉक स्तर से खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्राइवेट स्कूलों को नोटिस दिए जा रहे हैं। आधार कार्ड न बनने और आधार कार्ड में त्रुटियों की वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं जिसके लिए शिक्षक और अभिभावक दौड़ लगा रहे है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अपार आईडी की प्रगति जानने के लिए विद्यालय वार समीक्षा हो रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस विकासखंड में 25 अगस्त तक पेंडेंसी होगी उस ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से उक्त विद्यालय के शिक्षकों का वेतन बाधित करते हुए उनको आख्या उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed