{"_id":"6a246c149abd96ff7700c368","slug":"if-the-government-fails-to-control-law-and-order-the-chief-minister-should-leave-power-and-return-to-the-monastery-ajay-rai-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-153784-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में असफल तो मुख्यमंत्री को सत्ता छोड़कर मठ में लौट जाएं : अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में असफल तो मुख्यमंत्री को सत्ता छोड़कर मठ में लौट जाएं : अजय राय
विज्ञापन
शहर के अष्टभूजी कॉलोनी स्थित आवास पर मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय से मुलाकात करते कांग्रेस प
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विनीत राय हत्याकांड के मामले में सरकार को घेरा। कहा कि अगर सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में असफल है तो मुख्यमंत्री को सत्ता छोड़कर अपने मठ में लौट जाना चाहिए। प्रदेश में अपराधियों का राज स्थापित हो चुका है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इससे पहले वह शनिवार को अष्टभुजी कॉलोनी स्थित होटल एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक राय के घर पहुंचे। साथ ही विनीत राय की हत्या की घटना पर शोक व्यक्त किया।
शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अजय ने कहा कि कांग्रेस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। पत्रकारों से बातचीत में अजय ने कहा कि होटल व्यवसायी आलोक राय का परिवार जनपद का एक सम्मानित परिवार है, लेकिन उनके पुत्र विनीत राय की जिस बर्बरता और निर्ममता से हत्या की गई, उसने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
अजय रहाय ने कहा कि घटना का मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जो सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रदेश की जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही कांग्रेस नेत्री कुसुम तिवारी के आवास जाकर उनकी सास के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, सुनील राम, संदीप विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, पशुपतिनाथ राय, रविकांत राय, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।