{"_id":"6a1b3262ad9d0f954e04fd18","slug":"if-the-goal-is-fixed-then-the-difficulties-that-come-cannot-become-an-obstacle-district-magistrate-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-153373-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तय है तो आने वाली कठिनाइयां बाधक नहीं बन सकतीं : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तय है तो आने वाली कठिनाइयां बाधक नहीं बन सकतीं : जिलाधिकारी
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ करते डीएम अनुपम शुक्ला, बीएसए उपासना रानी वर्मा, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, अशो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अमर उजाला की ओर से शहर के अग्रवाल पैलेस में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान किया गया। मंच से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे गर्व से चमक उठे। गले में मेडल और हाथ में प्रशस्ति पत्र के साथ उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मेधावियों से कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देती है। विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। अगर लक्ष्य तय है तो रास्ते में आने वाली कठिनाइयां कभी बाधक नहीं बन सकतीं। अपने लक्ष्य को निर्धारित रखें और उसी दिशा में मेहनत करते हुए पढ़ाई करें, सफलता निश्चित मिलेगी।
इस दौरान डीएम ने बच्चों से कहा कि ब्राड माइंडेड और पाजिटिव माइंडसेट का होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल सोनकर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानना चाहिए और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटे रहते हैं। पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर और बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
समाचार पत्र पढ़ना जरूरी
गाजीपुर। डीएम ने समाचार पत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जनरल स्टडी के चार पेपर आते हैं। हमें देश-विदेश में क्या हो रहा है, इकानमी, विज्ञान, पर्यावरण आदि में क्या हो रहा है। इसकी हमें जानकारी होनी चाहिए। छात्रों को कम से कम दो घंटे आंसर राइटिंग प्रैक्टिस और समाचार पत्र पढ़ना जरूरी है। समाचार पत्र भी राष्ट्रीय स्तर का हो। जिला प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानकारी के लिए समाचार पत्र पढ़ना महत्वपूर्ण है।
ओलंपियाड के जिला टॉपर भी हुए सम्मानित
गाजीपुर। मेधावी सम्मान समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर विजेता रहे। विभिन्न विद्यालयों के इन होनहार छात्रा-छात्राओं को जब मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बच्चों को दी कॅरिअर से जुड़ी जानकारी
गाजीपुर। वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के इंजीनियर आदित्य यादव ने बच्चों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी क्रांति के इस युग ने भविष्य के लिए अनगिनत नए रास्ते खोल दिए हैं, जिनका लाभ मेधावी युवाओं को उठाना चाहिए। टाइटल स्पांसर आकाश इंस्टीट्यूट के ब्रांच हेड कृतार्थ वर्मा, डा. हरीश सिंह ने भी मेधावियों को भविष्य की राह के चयन के टिप्स दिए।
डीएम संग बच्चों ने ली सेल्फी
गाजीपुर। समारोह में अपनी मेधा के लिए सम्मानित छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी संग खूब सेल्फी ली। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी अमर उजाला की पहल की सराहना की। सभागार में पूरे समय उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
ये रहे कार्यक्रम के प्रायोजक
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक आकाश मेडिकल आईआईटी और जेईई फाउंडेशन हैं। सह प्रायोजक की भूमिका में एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, शाह फैज पब्लिक स्कूल, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, मां शारदा चिल्ड्रेन कालेज जलालाबाद दुल्लहपुर, चिन्मय भारत एकेडमी लखमीपुर कठवामोड़, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल, आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवर, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, माउंट लिटरा-जी स्कूल, सनबीम स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया, एसएस देव पब्लिक स्कूल जमानिया।