फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Identification of the dead body of the old man found on the side of the track

ट्रैक किनारे मिले वृद्ध के शव की हुई शिनाख्त

Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Identification of the dead body of the old man found on the side of the track
दिलदारनगर। कुसी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त शनिवार को रक्साहां गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

कुसी गांव के पास डाउन लाइन के किनारे मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त रक्साहां गांव निवासी इश्तियाक (60) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रेल लाइन पकड़कर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फतेहपुर गांव के पास डाउन लाइन के किनारे मिले 40 वर्षीय व्यक्ति के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि वृद्ध के शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed