फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   I will discharge the party's responsibilities with utmost dedication: Saroj

पार्टी के दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगी : सरोज

Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
I will discharge the party's responsibilities with utmost dedication: Saroj
सैदपुर बाजार में भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का माल्यार्पण कर
गाजीपुर। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सोमवार को कहीं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करेंगी। वाराणसी के रास्ते गाजीपुर पहुंचते ही भाजपा नेता डाॅ. विजय यादव, माया सिंह, प्रिती गुप्ता, विश्व प्रकाश अकेला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला स्मृति चिन्ह से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काफिले के साथ जिले मे सैदपुर बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इनमें सरिता अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, शशि सोनकर, अचल सिंह, विजय यादव, श्याम कुंवर मौर्य, विनोद अग्रवाल, सुधीर पटेल आदि शामिल रहे।

इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पियरी, देवकली, नंदगंज, महाराजगंज व लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जगह जगह ढोल नगाड़े के साथ फूल माला से स्वागत किया। संवाद

सैदपुर बाजार में भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का माल्यार्पण कर

सैदपुर बाजार में भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का माल्यार्पण कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed