Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   I have to wait for three months for surgery

Ghazipur News: सर्जरी के लिए तीन महीने करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
I have to wait for three months for surgery
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड्डी संबंधित आपरेशन ही नहीं सामान्य सर्जरी के लिए भी दो से तीन माह का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दर्द के बीच मरीजों को निर्धारित तिथि के आने का इंतजार करना पड़ता है तो वहीं दवा खाकर पीड़ा कम करते हैं। ऐसे में मरीज के साथ तीमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के दूरदराज के इलाकों के अलावा गैर जनपदों और प्रांतों से प्रतिदिन ओपीडी में दिखाने लिए करीब तीन हजार के आसपास विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचते हैं। प्रतिदिन 500 से 1000 मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों की सर्जरी को लेकर मरीजों को दो से तीन माह तो कभी चार से पांच माह का इंतजार करना पड़ रहा है। हड्डी संबंधित सर्जरी के लिए मरीजों को अस्पताल में एक सप्ताह से 15 दिन तक भर्ती रहने के बाद उनके ऑपरेशन का नंबर आ रहा है।
यहीं नहीं सामान्य सर्जरी के लिए सबसे पहले तिथि लेने के लिए कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। चिकित्सक के दो से तीन माह बाद सर्जरी का समय देने से मरीजों को दर्द व पीड़ा के बीच इंतजार करना पड़ता है।

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि मरीजों की भीड़ बढ़ने से परेशानी आ रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों का तत्काल आपरेशन करने का निर्देश है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed