फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   i am clean and will get clean: Afzal

पाक साफ दामन है और पाक साफ ही मिलेगा: अफजाल

Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
i am clean and will get clean: Afzal
बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि चाहे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अलावा दुनिया की कोई एजेंसी जो चाहे जांच कर लें। पाक साफ दामन है और पाक साफ ही मिलेगा। उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि 2024 में पूर्वांचल से इन लोगों का सफाया होगा।
विज्ञापन

सांसद मुहम्मदाबाद स्थित फाटक से बृहस्पतिवार देर शाम आठ बजे ईडी की टीम लौटने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस नियत और मंशा से एजेंसी लगाई गई है। उसने महाराष्ट्र, कोलकत्ता, दिल्ली में अपने कारनामे दिखाए हैं। हमलोग तो बहुत छोटी सी चीज हैं, लेकिन हमारे पीछे भी इस एजेंसी को लगाया गया। पूछताछ के लिए बुलाया जाता रहा, पूछताछ के लिए भी गया। उनके सवालों के जवाब दिए। घर पर आए और जैसी मर्जी थी, पूरे घर की तलाशी भी ली।
विज्ञापन

सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कुछ होता तो सबको पहले पता चल जाता। मशीनें मंगाई जाती है, गिनती करने के लिए। अगर आपत्तिजनक चीज होती तो सब कुछ आता। मेरी कोई चीज उन्होंने कब्जे में भी नहीं ली। एजेंसी जांच कर रही है, मैंने उनका सहयोग किया। मेरा मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप उसमें क्या मैटेरियल है, उसकी उन्होंने रीडिंग निकाल ली है। जो पेपर उन्हें चाहिए थे, उसे भी उन्हें उपलब्ध करा दिए गए हैं। सवाल के जवाब भी उन्हें दे दिए गए हैं। मेरा हौसला न कल पस्त था और न आज पस्त है। जो सही होता है उसके अंदर, उसकी आत्मा के अंदर एक अलग तरह की शक्ति होती है। वह है। मैं गलत नहीं हूं। मुझे गलत साबित नहीं किया जा सकता। जो लोग निराश हैं, जो उदास हैं अपने भविष्य को लेकर। जिन्हें 2019 की पराजय बर्दाश्त नहीं हो सकी। 2022 का सफाया उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा। 2024 में भी मेरी निगाह मछली की आंख की तरह लगी है और पूर्वांचल में उन लोगों का फिर सफाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed