फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   huts spoiled in fire

आग से 25 झोपड़ियां जलकर राख

Thu, 14 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
huts spoiled in fire
पेपर फैक्ट्री में भीषण आग - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
क्षेत्र के ग्राम देवरिया गांव की राजभर बस्ती में गुरुवार को दिन के दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 25 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान झुलसने से 35 पशुओं की मौत हो गई। देवरिया गांव की राजभर बस्ती में दोपहर दो बजे बेचू राजभर की झोपड़ी में आग लग गई। यह देख लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पूरे बस्ती में फैल गई। देवरिया और सब्बलपुर के लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। इस घटना में बेचू राजभर, मनोज राजभर, भोला, सुग्रीव, बब्लू बृजेश, बिग्गन बच्चन, बब्बन वालमिकी, गणेश, विरोधी, निर्मल, राजा, पत्ती, रषिकेश, जितेंद्र, धर्मी, महेन्द्र चोखुर आदि की लगभग 25 झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन


दस गाय, भैंस के साथ लगभग 25 बकरियां जल कर मर गई, वहीं आधा दर्जन पशु झुलस गए। आग बुझाने में सुग्रीव व उसकी पुत्री पूनम झुलस गई। सुग्रीव ने बताया कि एक हफ्ते बाद उसकी बिटिया की शादी होनी है। सब कुछ नष्ट हो गया, अब कैसे शादी होगी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। एसडीएम के  आदेशानुसार लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों, एसडीएम और प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राय ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया। उधर, चकमेदनी दो के मौजा बसुहारी में चंद्रदेव यादव, ओमप्रकाश, प्रभु की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्रा ने दमकल भेजवाया जिससे बाद में आग पर काबू पाया  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed