{"_id":"64f7799fd92d08e5bf0e3264","slug":"hunger-strike-on-demand-including-plaque-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3099-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिलापट्टिका लगाने सहित मांग को लेकर भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिलापट्टिका लगाने सहित मांग को लेकर भूख हड़ताल
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने आश्वासन देकर मांगों को पूर्ण करने का दिया आश्वासन
डीएम को संबोधित मांगपत्र, मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी स्थित हमीद सेतु के पास मंगलवार को भ्रष्टाचार मुक्त भारत संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम अंसारी के नेतृत्व में पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटों के न जलने एवं शहीद के नाम की गायब शिलापट्टिका को दोबारा लगाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दिया है।
सूचना मिलने पर पहुंची रजागंज पुलिस ने भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की, लेकिन संगठन के सदस्य उच्चाधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। कुछ देर बाद पहुंचे नायब तहसीलदार ने संगठन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। इसके बाद डीएम को संबोधित एक मांगपत्र सौंपते हुए चेताया कि अगर उनकी मांग एक सप्ताह के अंदर पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम अंसारी ने कहा कि शहीद की जिस तरह से उपेक्षा अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है, कि सेतु के निर्माण के बाद प्रकाश के लिए लगाई गई दर्जनों स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब होने के साथ आज तक नहीं जली। इन लाइटों को जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
यहीं नहीं भारत- पाक युद्ध में शहीद परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम की पुल के दोनों तरफ लगाई गई शिलापट्टिका भी दशकों से गायब है। उसे लगाया जाए, इसके अलावा कहा कि पुल की रेलिंग के दोनों तरफ लोहे की जाली और सीसी कैमरा लगाया जाए, जिससे घटना होने से बचा जा सके। इस अवसर पर नंदलाल, जयप्रकाश, इंद्रजीत, अनिल कुमार, सतेंद्र, श्याम, पवन वर्मा, भरत यादव, श्रवण यादव, सुंदरम अग्रवाल, रितेश आदि मौजूद रहे।