फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hundred-meter race at the forefront of Brijesh and Neha

सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे बृजेश और नेहा

Fri, 18 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hundred-meter race at the forefront of Brijesh and Neha
क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालकों की 100 मीटर में बृजेश राय, बालिकाओं की 100 मीटर में नेहा पांडेय, बालकों की 200 मीटर में
विज्ञापन


राकेश सिंह यादव, बालिकाओं की 200 मीटर में अंशिका राय, शाटपुट में अजीत यादव, ज्योति प्रभा एवं लंबी कूद में अजय यादव और  मनुप्रिया स्वर्ण जीतने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सर्वानंद सिंह ने की। इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने मैदान पर उतरकर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर प्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिता में 100,  200 एवं 400 मीटर रिले रेस, शॉटपुट एंव लंबी कूद की स्पर्धा हुई। विभिन्न स्पर्धाओं में सन शाईन पब्लिक स्कूल को 7

स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक मिले। तूलिका पब्लिक स्कूल को 2 स्वर्ण, 5 रजत, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल को एक स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य, शाहफैज पब्लिक स्कूल को 2 रजत एवं दो कांस्य, सनबीम पब्लिक स्कूल को 1 रजत

तथा क्रिसेन्ट कान्वेट पब्लिक स्कूल को 1 कांस्य मेडल प्राप्त हुए। रजत पदक हासिल करने वालों में अंजली सिंह, श्वेता यादव, अंकिता सिंह, अर्पिता यादव, जागृति, अचिन्त्या गुप्ता, रवि  यादव, आर्दश राय, अमित कुमार यादव रहे।


प्रधानाचार्य डा. आर लाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार, प्रबंधक तूलिका पब्लिक स्कूल सौरभ उपाध्याय, प्रबंधक सन्त श्रीराम आचार्य,
समीर अदहमी, पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, पंकज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed