फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   How can farmers do farming, it is difficult to get water from tube well

Ghazipur News: किसान कैसे करें खेती, ट्यूबवेल से पानी निकलना हुआ मुश्किल

Wed, 23 Jul 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
How can farmers do farming, it is difficult to get water from tube well
कासिमाबाद। गंगा में आई बाढ़ से अपनी फसल के बर्बाद होने से एक तरफ जहां किसान जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बरसात कम होने से पानी का स्तर नीचे हो जाने के कारण ट्यूबवेल से पानी निकलना मुश्किल हो गया है। इससे धान की फसल की सिंचाई मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

इस समय किसान धान की रोपाई करने के साथ उसकी सिंचाई में व्यस्त हैं। जिले का आधा इलाका गंगा की बाढ़ से परेशान है। दूसरी तरफ बरसात कम होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात कम होने से कासिमाबाद के चारों तरफ ट्यूबवेल से पानी निकलना मुश्किल हो गया है। इसके पीछे किसानों का तर्क है कि कई वर्षों से बरसात कम हो रही है। इसी का परिणाम है कि पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि ट्यूबवेल एवं पंपसेट कुछ समय चलने के बाद पानी छोड़ दे रहे हैं, जो चल रहे हैं उनसे पहले की अपेक्षा आधा पानी निकल रहा है। यही वजह है कि किसानों को धान की फसल लगाने और उसे बचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी आधे से अधिक धान की फसल की रोपाई होनी है। क्षेत्र के मेख गांव निवासी विनोद खरवार, सोनबरसा के लल्लन चौहान, नसीरुद्दीनपुर के विनोद यादव, उरहां के गोपाल पांडेय ने बताया कि कई वर्षों से बरसात कम होने से इस बार धान की रोपाई मुश्किल हो गई है। जुलाई में बरसात न होने से पहली बार ऐसा हुआ है कि ट्यूबवेल पानी छोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed