फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hours of hearing on tehsils, not even 10 percent disposal

तहसीलों पर घंटों सुनवाई, निस्तारण 10 फीसदी भी नहीं

Sat, 03 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hours of hearing on tehsils, not even 10 percent disposal
जनपद के सात तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 466 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मात्र 31 का ही निस्तारण हो सका यानी दस फीसदी से भी कम। जबकि सुबह के 8.30 बजे से आए अन्य फरियादियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस जखनिया तहसील पर आयोजित हुआ जहां 156 प्रार्थना-पत्रों में 13 ही निस्तारित हो सके।
विज्ञापन

सुबह 9.00 बजे जखनिया तहसील पहुंचे एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने संपूर्ण समाधान की तैयारियों को देखने के साथ दिशा- निर्देश दिया। इधर सुबह 10 बजे सीओ रविंद्र कुमार वर्मा और थानों के थानाध्यक्ष सहित तहसील के अधिकारी भी पहुंच गए। सुबह 10. 10 बजे जिला पूर्ति अधिकारी, 11. 25 डीएफओ और 11. 30 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा एक-एक करके फरियादियों की बात सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया। दोपहर 12 बजे बीएसए हेमंत राव और दोपहर 12. 35 पर जिलाधिकारी एमपी सिंह पहुंचे। जिलाधिकारी के आते ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जर्जर सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी के जेई को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन को खाली कराए। इधर अन्य तहसीलों में शामिल मुहम्मदाबाद में 32 में तीन, जमानिया में 57 में दो, सैदपुर में 79 में चार, सेवराई में 44 में पांच, सदर में 54 में एक, कासिमाबाद में 44 तीन प्रार्थना- पत्र का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed