फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hotels and restaurants running rampant without license

Ghazipur News: बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहे होटल एवं रेस्टोरेंट

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hotels and restaurants running rampant without license
गाजीपुर। जिले में बिना लाइसेंस धड़ल्ले से संचालित हो रहे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबें इन दिनों अवैध कारनामों के अड्डे बने हुए हैं। नियम और निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे इन होटलों पर शिकंजा कसना तो दूर कार्रवाई के नाम अधिकारियों की तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। नगर क्षेत्र में इन होटलों, रेस्टोरेंटों और ढाबों को बाढ़ सी आ गई है। शिकायत के बावजूद भी अधिकारी एक - दूसरे पर जांच करने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ऐसे में इनके संचालक जेब भरने के लिए अवैध कार्याें को पूर्ण कराने में तनीक भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इधर कार्रवाई के नाम पर फाइलों को ठंडे बस्ते में डालकर मामले को रफा- दफा कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में संचालित हो रहे होटलों की बात की जाए तो जिला प्रशासन के पास मात्र 14 होटलों की सूची है, जो लाइसेंस लेने के साथ मानकों को पूराकर कर रहे हैं। जबकि हकीकत तो यह है कि इन लाइसेंस धारी एक से दो होटलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश होटलों में न तो पार्किंग की व्यवस्था और न ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई व्यवस्था की गई है। स्थिति यह है कि कागजों में ही मानक पूर्ण करके इनका संचालन वर्षों से किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर संचालित हो रहे होटलों को अभी लाइसेंस भी जारी नहीं हुआ कि संचालन शुरू कर दिया गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन होटलों के निर्माण में संचालकों ने बैंक से लाखों रुपये का लोन ले लिया। ऐसे में इसकी भरपाई करने के लिए सुबह से लेकर रात तक अवैध कारनामों की खुली छूट दे रखे हैं, जबकि उनको अभी होटल संचालन की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से प्रदान नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो ऐसे होटलों, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों के संचालक संबंधित विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रतिमाह मोटी रकम पहुंचाते हैं, जिससे कार्रवाई के नाम पर उनकी फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


000000
इनसेट
बिना लाइसेंस दो होटलों की खुली अवैध कारनामों की पोल
गाजीपुर। शहर के प्रमुख स्थानों पर संचालित दो होटलों में अवैध कारनामों की पोल तब खुली, जब दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों के संचालकों को तलब किया गया। यहीं नहीं इन दोनों होटलों में रात के अंधेरे और दिन के उजाले में हो रहे धंधे की भी जानकारी लोगों को उसी समय हो पाई, जब दिल्ली पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चार युवकों को पकड़ कर दिल्ली ले गई थी। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई कि इन होटलों को अभी तक लाइसेंस भी जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000000
फर्जी होटलों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश एसडीएम सदर को दिया है। जल्द ही जिला प्रशासन का शिकंजा ऐसे होटलों के खिलाफ कसेगा। - एके सिंह, एडीएम गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed