फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Host Tadighat defeated Samastipur

मेजबान ताड़ीघाट ने समस्तीपुर को हराया

Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Host Tadighat defeated Samastipur
सुहवल के ताड़ीघाट में आयोजित अंतर प्रांतीय शहीद मेजर विकास सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगि - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। हंसवाहिनी पालीटेक्निक इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में शहीद मेजर विकास की स्मृति में ताड़ीघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर डे-नाइट अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि चंपावत उत्तराखंड के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शहीद मेजर विकास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन नाक आउट के पहले मुकाबले में मेजबान ताड़ीघाट ने समस्तीपुर बिहार को 35-26 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में मैनपुर ने धर्मपुर को 33-20, भरवालिया ने चक हुसाम को 24-20, महेशपुर ने नगसर को 38 -12, कैमूर बिहार ने गहमर को 39-19 से हराया, जबकि सेवराई सी टीम एवं ताड़ीघाट सी टीम के बीच मुकाबला 25-25 से बराबरी पर रहा। टाई ब्रेकर के जरिये हुए निर्णय में सेवराई सी ने ताड़ीघाट सी को 7-4 से पराजित कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार जीत तो लगी रहती है। आयोजन समिति के प्रति उन्होंने कहा कि इतने कम संसाधनों के बावजूद ग्रामीण इलाके में इस तरह की प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को खेल कला निखारने में सहायक साबित होंगे जिससे वे आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस अवसर पर संयोजक कमलेश सिंह टुन्ना, प्रधान संतोष रिंकू, अरविंद सिंह धाना, योगी हर्ष सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक झबलू उपाध्याय, ध्रुव सिंह, बबलू यादव, इंद्रदेव यादव, रमेश सिंह, विनय कुमार, वरुण सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिवाजीत सिंह, स्कोर गौरव सिंह, कमेंट्री नवीन प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed