{"_id":"573377c54f1c1bf120919d52","slug":"hospital-workers-protest-shouting-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मचारियों ने दिया धरना, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल कर्मचारियों ने दिया धरना, नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 11 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना देते स्वास्थ्य कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले सरकारी चिकित्सालयों में तैनात लिपिकों ने बुुधवार को अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर मेें धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इससे कामकाज प्रभावित हुआ।
इस मौकेे पर जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि अगर 18 मई तक 11 सूत्रीय मांगें पूर्ण नहीं की गई तो महानिदेशालय का घेराव कर वहां से रैली निकालकर प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों के तहत परिधिगत कार्यालयों के कार्यरत अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर किया जाए। विभागीय लिपिकों का प्रोन्नति आदेश अतिशीघ्र निर्गत करने के साथ समायोजन और स्थानांतरण नीति के अन्तर्गत मंडल में किया जाए।
कार्यालयों में तैनात लिपिकों की नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक प्रशासन के स्थान पर विभागीय निदेशक एवं अपर निदेशक के पद पर की जाए। कहा कि आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर कीपृथक से वरिष्ठता सूची निर्गत करके उनकी अविलंब प्रोन्नति की जाए। इसके अलावा वर्ष 1994 के बाद परिधिगत कार्यालयों में सृजित 581 पदों को संवर्ग में सम्मलित किया जाए। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि 17 मई को सभी सदस्य लखनऊ चलने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एकत्र होंगे।
विज्ञापन
यहां से बस द्वारा लखनऊ के लिए कूच किया जाएगा। धरना में गोविंद पाठक, गोपाल सिंह, सुनील उपाध्याय, जीके अंसारी, जर्नादन राय, मुहम्मद इसदाक, विनोद कुमार, कमल राय, काशीनाथ, पवन यादव, प्रमोद सिंह, विनय कुमार गुप्ता, सविता श्रीवास्तव, मुहम्मद साजिद, उमेश रावत, राजेश यादव, दीपक राय, हेमंत कुमार, कमला यादव, जयप्रकाश सिंह, अनिल विश्वकर्मा, सुरेंद्र यादव, बसंत राम, देवेंद्र यादव मौजूद रहे। संचालन शिवबली मिश्रा ने किया।