फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Holika Dahan will be held at 2268 places today, strict security arrangements have been made.

Ghazipur News: आज 2268 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 01 Mar 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 2268 places today, strict security arrangements have been made.
शहर के लकड़ी का टाल मोहल्ले में होलिका दहन के लिए रखी टहनियां। संवाद
गाजीपुर। जनपद में 2268 स्थानों पर दो मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी।जिले में 27 स्थानों से होलिका जुलूस निकाला जाएगा। पुलिस की ओर से जिले में होलिका दहन के 70 स्थानों को संवेदनशील और 23 स्थानों को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इसको लेकर पूर्व में ही सुरक्षा इंतजाम का खाका पुलिस प्रशासन की ओर से तैयार कर लिया गया है। होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पुलिस भी गश्त करती रहेगी। पुलिस प्रशासन का दावा है कि होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर है। इन स्थानों का फीडबैक लेने के लिए एलआईयू की रिपोर्ट ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि होलिका दहन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed