फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey players of the district will now play on astro turf, approval received

Ghazipur News: जिले के हॉकी अब खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ पर खेलेंगे, मिली मंजूरी

Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hockey players of the district will now play on astro turf, approval received
अभिनव चतुर्वेदी
विज्ञापन

गाजीपुर। हॉकी खिलाड़ियों का एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी खेलने का सपना जल्द पूरा होगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से नेहरू स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। संस्था की तरफ से जल्द ही एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा, जिसके बाद धनराशि स्वीकृत हो जाएगी।
शहर के गोराबाजार में दशकों पहले नेहरू स्टेडियम की स्थापना की गई थी। यहां पर खेल कार्यालय की ओर से हॉकी सहित विभिन्न खेल कैंपों का संचालन किया जा रहा है। इन कैंपों में 300 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। हॉकी के 80-90 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। घास का मैदान होने से खिलाड़ियों को परेशानी होती है। ज्यादा बारिश होने पर मैदान में पानी भरने से अभ्यास ठप हो जाता है। घास के मैदान पर चोट लगने का भी खतरा रहता है। यही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रमुख हॉकी प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ मैदान पर ही खेली जाती है। ऐसे में इस मैदान के निर्माण से जिले के हॉकी खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिता के लिए तैयार होेने में मदद मिलेगी। वजह यह है कि जिले ने हॉकी में देश को कई नामी सितारे दिए हैं जो वर्षों से चमक बिखेर रहे हैं। काफी समय से नेहरू स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की जरूरत खिलाड़ियों ही नहीं खेल प्रेमियों की तरफ से भी महसूस की जा रही थी। एस्ट्रोटर्फ बनने से खिलाड़ियों को कई फायदे होंगे। इस मैदान पर अभ्यास कर खिलाड़ी अपनी कला को और निखार सकेंगे। यह मैदान साधारण घास के मैदान की तुलना में अधिक मजबूत होता है और खेल के दौरान उखड़ता नहीं है। इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ लगाने का प्रस्ताव भेजा गया जिसे शासन ने मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

0000

इनसेट

स्टेडियम से निकले हैं हाकी के कई सितारे
गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम के घास के मैदान से अभ्यास कर दर्जनों खिलाड़ियों ने जिले का ही नहीं प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव, बृजेश यादव, मकबूल अहमद, मुहम्मद सलीम, निसार अहमद, कमाल अहमद, रामा, करन, अंबुज श्रीवास्तव, नफीस अहमद, अमरजीत प्रसाद, सूरज, आकाश पाल, रोहित कुमार, शेखर कुशवाहा सहित कई अन्य सितारों ने हाॅकी में जिले का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000


इनसेट
नवीन स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक भी बनेगा
गाजीपुर। एथलेटिक्स में अपने सपनों को पंख लगाने वाले युवा एथलीटों के लिए भी खुशखबरी है। नेहरू स्टेडियम के साथ ही शहर के पुलिस लाइन के पास बने नवीन स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का भी निर्माण होगा। इसके लिए भी शासन की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से इसका भी इस्टीमेट बनाकर जल्द शासन को भेजा जाएगा। मालूम हो कि बीते कई वर्षों में दुर्गेश पाल, प्रतीक, नंदिनी गुप्ता, आकाश यादव, दिवाकर पासवान तथा शिल्पी यादव सरीखे दर्जनों एथलीटों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया है।



0000 कोट 0000
जिला खेल कार्यालय के नेहरू स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। एस्ट्रोटर्फ बन जाने से हाकी खिलाड़ियों को घास के मैदान पर खेल का अभ्यास करने से निजात मिल जाएगी।- अरविंद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed