फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey India officials visited Meghbaran Stadium

Ghazipur News: मेघबरन स्टेडियम का हाॅकी इंडिया के पदाधिकारियों ने किया दौरा

Sat, 13 Jul 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hockey India officials visited Meghbaran Stadium
औड़िहार। सैदपुर क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम का शुक्रवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और महामंत्री भोलानाथ सिंह ने दौरा किया। खिलाड़ियों से मुलाकात कर कहा कि कभी संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होगी। महामंत्री भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को 200 हाॅकी स्टिक, 50 कूकाबुरा हाॅकी बॉल, 4 गोलकीपर पैड और अन्य हाॅकी उपकरण देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों को निपुण बनाने के लिए शीघ्र हॉकी की दुनिया में उच्च प्रदर्शन करने वाले सबसे जाने माने और नीदरलैंड के पूर्व कोच हर्मन कुरिश स्टेडियम का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेडियम के संस्थापक तेज बहादुर सिंह के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि उनके सपनों को साकार करने में उनके परिजन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । इसका परिणाम सामने है कि इस क्षेत्र के गरीब परिवारों के सैकड़ों लोग आज सरकारी नौकरी में सेवारत हैं और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों का संघर्ष आज नजदीक से देखा है। अब इस स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों को कभी संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं खलेगी। मालूम हो कि भोला सिंह के पूर्वजाें का संबंध जनपद के गहमर गांव से है। काफी समय से इनका परिवार झारखंड में रह रहा है। इस मौके पर स्टेडियम के निदेशक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष मनोहरण, कार्यकारी निदेशक शशिकांत प्रसादव, झारखंड हॉकी के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वाराणसी जिला आपूर्ति अधिकारी डा. मंजूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed