{"_id":"647f800ae4d2dd8c86059064","slug":"history-sheeter-vikas-yadav-arrested-shot-in-the-leg-ghazipur-news-c-20-1-240395-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर विकास यादव गिरफ्तार, पैर में गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर विकास यादव गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
विज्ञापन
पत्नी की मौत, पुलिस के धक्का-मुक्की करने से सिर में चोट लगने से मौत का आरोप
एसओ समेत तीन पुलिसवाले निलंबित, मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर/मौधा (गाजीपुर)। एसओजी और खानपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात जौनपुर के चंदवक थाने उचेहुवा गांव में दबिश देकर 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने धक्का-मुक्की की, जिससे वह गिर गई और सिर में गंभीर चोट आने से जान चली गई। मामले में एसपी ने खानपुर एसओ संजय मिश्रा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। डीएम आर्यका अखौरी ने मजिस्ट्रेटी जांच की संस्तुति दी है।
पिता रमेश यादव और ग्रामीणों के अनुसार, खानपुर थानाक्षेत्र के मधुबन निवासी विकास यादव अपनी पत्नी नंदिनी की रिश्तेदारी में तीन बच्चों के साथ जौनपुर के चंदवक थानाक्षेत्र के उचेहुवा गांव गया था। सोमवार की रात करीब दो बजे चार पुलिस वाले उचेहुवा पहुंचे और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। फिर विकास को घसीटते हुए वाहन तक ले गए। उसके पीछे पत्नी नंदिनी भी गई। आरोप है कि पुलिस वालों ने नंदिनी से धक्का-मुक्की की। इससे वह सिर के बल गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विकास ने इस दौरान भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।
-- -
कोट...
मामले में खानपुर थाने के एसओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मजिस्ट्रेटी जांच की स्वीकृति दी गई है। - ओमवीर सिंह, एसपी।