फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hindus first sing Holi songs, then Muslims mourn by placing Tazia

Ghazipur News: हिंदू पहले गाते हैं होली गीत, फिर ताजिया रखकर मातम मनाते हैं मुस्लिम

Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hindus first sing Holi songs, then Muslims mourn by placing Tazia
कासिमाबाद। भारत के बारे में लोग कहते हैं कि यह देश विश्वास और परंपरा का देश है। यही बरेसर थानाक्षेत्र के मांटा गांव में देखा जा सकता है। जिले के उत्तरी छोर पर स्थित बाराचवर ब्लाॅक का यह गांव गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है।
विज्ञापन

सात दशक पहले शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ओर से दिया गया निर्देश आज परंपरा बन गई है। मुहर्रम के नवीं रात हिंदुओं की ओर से राम-जानकी मंदिर में रात 10 बजे तक होली के गीत गाते हुए खुशियां मनाई जाती हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ताजियों को चौक पर रखकर मातम करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। आज से 70 वर्ष पहले होली और मुहर्रम की नवीं यानी कत्ल की रात एक साथ पड़ी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में काफी तनातनी और विवाद गहरा गया था। दोनों पक्षों की मर्यादाओं को बचाते हुए तत्कालीन प्रशासन ने व्यवस्था दी थी कि आज से कभी भी दोनों पक्ष आपस में टकराव से बचेंगे और अपना अपना त्योहार सकुशल संपन्न कराएंगे। इसी समझौते के तहत हिंदू वर्ग को रात के 10 बजे तक राम जानकी मंदिर (ठाकुर जी) पर होली गीत गाने की इजाजत दी गई और मुस्लिम वर्ग को उसके बाद चौक पर ताजिया रखकर मातम मनाते हुए परंपराओं को करने का समय दिया गया।
विज्ञापन

यह समय मुहर्रम के नवीं रात के लिए ही निर्धारित किया गया है। उस समय प्रशासन की तरफ से लिए गए फैसले को परंपरा के रूप में अपनाते हुए दोनों वर्ग आज तक निभाते चले आ रहे हैं। हिंदू पक्ष रात 10 बजे तक होली के गीत गाकर खुशियां मनाता है तो मुस्लिम वर्ग उसके बाद अपनी ताजियों को लाकर इमामबाड़ा स्थित चौक पर रखकर मातम करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खास दिन का गांव के लोग बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इस बात का उल्लेख बरेसर थाने के त्योहार रजिस्टर में भी दर्ज है।
उस दिन पुलिस प्रशासन सुरक्षा के खास इंतजाम करता है। थानाध्यक्ष बरेसर राजीव पांडेय ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed