फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hindu Youth Corps took procession

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली शोभायात्रा

Sat, 28 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hindu Youth Corps took procession

रामनवमी के अवसर पर शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में शहर में

विज्ञापन
शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। नवाबगंज फाटक से दिन में दो बजे निकली शोभायात्रा, टेढ़ीबाजार, नखास, चीतनाथ, टाउनहाल, प्रकाशटाकीज, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, लंका, मालगोदाम रोड होते हुए रोडवेज स्थित पैलेस में पहुंची। इस दौरान यहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यात्रा में शामिल लोग भगवा झंडा लिए जय श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। श्रीराम और भगवान शंकर की झांकी को लोगों ने सराहा। विचार गोष्ठी में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को ग्रहण करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर हिंदुत्व के लिए कार्य करना चाहिए।

जिला संयोजक सुरेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनना चाहिए। जिलाध्यक्ष रासबिहारी राय ने कहा कि रामनवमी के पर्व को पूरे देश में हिंदू दिवस के रूप में मनाना चाहिए। वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हिंदू युवा वाहिनी हिंदुत्व की रक्षा कर सकती है।

इस मौके पर नन्हकू खरवार, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह झब्बल, राजेंद्र शर्मा चुन्नू, अजय, पूर्व चेयरमैन रोहिणी कुमार, आनंदशंकर सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, संजय आर्य, दिलीप आर्य, राकेश जायसवाल, चंदन आर्य, लव जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, डा. राकेश राय, मनीष पांडेय, भाष्कर सिंह, विनोद यादव, सुनील आदि मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed