फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Highway along the dried plant, tree-guards were demolished

हाईवे के किनारे लगे पौधे सूखे, ट्री-गार्ड हुए ध्वस्त

Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Highway along the dried plant, tree-guards were demolished
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वन विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर लगाए गए पौधों का अस्तित्व खत्म हो गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ट्री-गार्ड ध्वस्त हो गए हैं। वन विभाग के प्रमुख सचिव सुनील पांडेय
विज्ञापन


के निर्देश के बाद भी इन पौधों की सुरक्षा पर गंभीरता नहीं दिखाई गई, जबकि इस मद में बजट भी पास हुआ था।
वन विभाग के प्रमुख सचिव सुनील पांडेय ने विभिन्न जिलों में राजमार्गों व अन्य सड़कों के किनारे पौधे लगाने और

सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड बनाने का निर्देश दिया था। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। आबादी या सुनसान जगहों पर पौधे लगाने का आदेश गत माह दिया गया था। प्रत्येक क्षेत्र में 200 पौधे दस-दस मीटर की दूरी पर रोपने और
विज्ञापन


पौधे की लंबाई 12 फीट का होने के साथ ही एक मीटर चौड़ा और पांच फीट ऊंचा ट्री गार्ड बनाने का निर्देश जारी किया था। इसके तहत कुल 2700 पौधे रोपने और ट्री गार्ड के लिए कुल लगभग 30 लाख रुपये शासन से जारी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रोपे गए पौधों और ट्री-गार्डों के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई। दोयम दर्जे की ईंटों व मोरंग गंगा नदी से निकलवाकर उसमें नाममात्र सीमेंट मिलाकर ट्री गार्ड बनाया गया है। कई स्थानों पर ट्री गार्ड


ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई स्थानों पर ट्री-गार्ड बनाए ही नहीं गए हैं। इस संबंध में डीएफओ एच राजा मोहन का कहना है कि शासन के मानक के विरुद्ध काम पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि वह खुद निगरानी  करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed