फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Highlighting the achievements of the association

Ghazipur News: संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

Sun, 12 Oct 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Highlighting the achievements of the association
पाली गांव में आरएसएस के पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। संवाद
गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजय दशमी उत्सव एवं पथ संचलन का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। नगर क्षेत्र में शनिवार को राजेंद्रनगर पार्क, रौजा स्थित एक इंटर कालेज एवं लालबहादुर शास्त्री पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिवराव गोलवरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। पूर्व संघ चालक अशोक ने संघ के सौ वर्ष के कार्यकाल एवं उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिला प्रचारक प्रभात ने आधुनिकता की दौड़ में अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई चेतना के साथ समाज में प्रस्तुत करने पर बल दिया। अध्यक्षता जिला संघ चालक जयप्रकाश ने की। शाम को शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में नगर प्रचारक विक्रम ने कहा कि हम संघ का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। अध्यक्षता नगर संचालक दीनदयाल ने की। इसके साथ ही कासिमाबाद के सुरवत पाली, बिरनो खंड, मरदह खंड, धारानगर खंड, भावंरकोल, बरेसर आदि खंड में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संघ ने किया शस्त्र पूजन-सिधागरघाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर क्षेत्र के पाली स्थित सती धाम परिसर में शनिवार को विजयदशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं पथ संचलन भी किया गया। विभाग संपर्क प्रमुख अशोक ने कहा कि भगवान श्री राम ने विजयादशमी के दिन रावण का वध कर यह संदेश दिया कि शक्ति की उपासना के बिना धर्म की रक्षा संभव नहीं है। पांडवों ने भी आज ही के दिन शस्त्र पूजन किया था। इस मौके पर जितेंद्र, हरिओम, विनोद, डॉ. अजय वर्मा, अमित राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed