{"_id":"6873f54760b2577ca006b6e4","slug":"high-speed-scorpio-ran-over-four-people-ex-army-man-died-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-135904-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार को रौंदा, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार को रौंदा, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। ढढनी-ताजपुर मार्ग स्थित महुआरी मोड़ के पास रविवार को दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बेटावर गांव निवासी पूर्व फौजी मंजू यादव (67), सुदामा नाथ (20), सरोज कुशवाहा (48) और महेंद्र यादव (60) ढढनी-ताजपुर मार्ग पर स्थित महुआरी मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी जमानिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चारों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में मंजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इधर पूर्व फौजी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को चिकित्सकों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मंजू यादव की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति बाजार जाने के लिए कुछ देर पहले ही घर से निकले थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। मृतक की चार बेटियां हैं। दो बेटियों सुनीता और नीतू की शादी हो चुकी है, जबकि श्वेता और संगम पढ़ाई कर रहीं हैं।
हादसे से गांव में मातम छा गया। जमानिया कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। तीन घायलोंं का उपचार मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है।