फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed bike collided with tractor-trolley, young man died

तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, युवक की मौत

Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
High speed bike collided with tractor-trolley, young man died
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगदिलपुर गांव निवासी सुनील चौधरी (30) मित्र सत्यनारायण चौधरी के साथ बाइक से भदौरा से गहमर की तरफ जा रहे थे। करहिया स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे सुनील चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा सत्यनारायण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed