{"_id":"683f3cd292bd5e074f0e6c26","slug":"high-speed-bike-collided-with-a-tree-laborer-died-he-was-going-home-after-finishing-work-at-a-brick-kiln-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मजदूर की मौत, ईंट-भट्ठे पर काम खत्म कर जा रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मजदूर की मौत, ईंट-भट्ठे पर काम खत्म कर जा रहा था घर
Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
सार
काम खत्म करके घर की ओर जा रहे मजदूर की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
नोनहरा थानाक्षेत्र के अरखपुर महुआरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वह ईंट भट्टे पर काम करता था। काम खत्म कर घर लौटते समय हादसा हुआ। पोस्टमार्टम से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जंगीपुर थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या पांच गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया (20) नोनहरा थानाक्षेत्र के महुआरी स्थित ईंट भट्टे पर काम करता था। काम खत्म कर बाइक से घर लौटते समय अरखपुर महुवारी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे लहूलुहान हालत में छटपटाता देखकर आसपास के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नोनहरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पैंट की जेब में रखी डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार के लोग मोहल्लेवासियों के साथ थाने पहुंचे तो शव देखकर रोने-बिलखने लगे। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक घर का इकलौता कमाऊ पूत था। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आसपास के लोग बिलख रहे परिवार के सदस्यों को चुप कराने में जुटे रहे।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।