फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High school mathematics and intermediate home science

Ghazipur News: हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की दी परीक्षा

Tue, 27 Feb 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
High school mathematics and intermediate home science
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दोनों कक्षाओं की दो पाली में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें इन कक्षाओं के 10334 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

हाईस्कूल की प्रथम पाली में गणित की परीक्षा में 59049 छात्र-छात्राओं में 9876 छात्र अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में व्यवसायिक की परीक्षा के दौरान 416 में 19 छात्र अनुपस्थित थे। इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में गृहविज्ञान की परीक्षा में 6090 छात्र-छात्राओं में 439 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इण्टर कॉलेज, मां वीणावादिनी स्कूल, जय सत्गुरू देव जनता इण्टर कालेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मांं वीणावादिनी विद्यालय में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के तौर पर नियुक्त अनिल कुमार कम्प्यूटर आपरेटर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केन्द्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि किसी दशा में परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर आपरेटर पद का कोई भी व्यक्ति केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र से मिलान भी किया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट निरन्तर भ्रमणशील रहकर परीक्षा सम्पन्न कराएं। कहा कि जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। उन्होंने इन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed