फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High school English and intermediate biology-mathematics exams today

Ghazipur News: हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमिडिएट की जीव विज्ञान-गणित की परीक्षा आज

Mon, 23 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
High school English and intermediate biology-mathematics exams today
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार तक हुई परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। प्रशासन की चौकसी नकल करने वालों पर भारी है। शायद यही कारण है कि अभी तक नकलविहीन परीक्षा संचालित हुई है। किसी भी परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। सोमवार को होने वाली परीक्षा प्रशासन के लिए कड़ी परीक्षा की घड़ी है। इस दिन परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करा पाना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी। क्योंकि 23 फरवरी को प्रथम पाली में हाई स्कूल की अंग्रेजी व शाम की पाली में इंटर का जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा होनी है। इस तरह की परीक्षा में उछल कूल की संभावना बताई जाती रही है। इस दिन प्रशासन को चौकस रहना होगा। जिससे परीक्षा की शुचिता कायम रह सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को यूपी बोर्ड की महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा है। इसके लिए तैयारियां पूरी है। सभी सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कड़ाई से ड्यूटी करने का निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। श्री गुप्ता ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी से परीक्षा से संबंधित बात हुई है। उन्होंने बताया है कि उन्हें जिस तरह की मदद चाहिए, सभी तरह की व्यवस्था दी जाएगी। सभी केंद्रों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed