{"_id":"623b69fca4dbec275b0958f8","slug":"high-school-and-intermediate-board-exams-from-today-ghazipur-news-vns644586080","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक और परीक्षा नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बुधवार को राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित निगरानी सेल का निरीक्षण किया।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी राय के साथ शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। जिले को दस जोन एवं 35 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती परीक्षा की निगरानी करने के लिए की गई है। इसके साथ ही इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए ग्यारह सचल दल भी बनाए गए हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में 81, 687 तथा इंटरमीडिएट में 68,014 परीक्षार्थी 229 केंद्रों पर इम्तिहान देंगे। परीक्षा केद्रों में से 55 संवेदनशील एवं 15 अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं और वहां से परीक्षा की वेबकास्टिक की जाएगी। जिला और प्रदेश मुख्यालय के अधिकारी परीक्षा का सीधा हाल जान सकेंगे। राजकीय सिटी इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कितने परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 149701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के संस्थागत बालक 47443, बालिका 33847 सहित 81290, व्यक्तिगत बालक 285, बालिका 112 सहित 397 परीक्षार्थी हैं। इस तरह से हाईस्कूल में 47728 बालक एवं 33959 बालिका संग कुल 81687 छात्र-छात्राएं हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट संस्थागत में बालक 37540, बालिका 26990 सहित 64530 तथा व्यक्तिगत बालक 2030, बालिका 1454 सहित 3484 परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट के कुल बालक परीक्षार्थियों की संख्या 39570 एवं बालिका 28444 सहित कुल 68014 छात्र-छात्राएं हैं।