{"_id":"6331ec270ce49764df671be4","slug":"heroin-smuggler-s-immovable-property-worth-80-lakh-attached-ghazipur-news-vns6762737145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्कर की 80 लाख की अचल संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्कर की 80 लाख की अचल संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव में पुलिस एवं राजस्व टीम ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित राय उर्फ प्रवीण की 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। तस्कर के खिलाफ जमानिया कोतवाली में मादक द्रव्य, गैंगस्टर सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त गिरोह के सक्रिय सदस्य बेटावर कला निवासी अंकित राय उर्फ प्रवीण के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तस्कर द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित कर अपनी मां किरन देवी के नाम से बेटावर मौजा जमानिया तहसील क्षेत्र में 0.1365 हेक्टेयर भू-सम्पत्ति क्रय किया गया था।
तस्कर अंकित राय उर्फ प्रवीण मादक पदार्थों की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि तस्कर के द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, स्वंय और अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक और भौतिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्यों में लिप्त होकर बेनामी संपत्ति अर्जित किया गया था।