फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Here, dilapidated and hanging wires are inviting accidents.

Ghazipur News: यहां जर्जर और लटकते तार दे रहे हादसों को दावत

Sun, 12 Oct 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Here, dilapidated and hanging wires are inviting accidents.
सेवराई तहसील के पास जर्जर तार। संवाद
सेवराई। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते जर्जर और लटकते तार हादसों का सबब बने हैं। इसे लेकर महकमा उदासीनता बरत रहा है। उधर, इलाकाई लोग किसी बड़े हादसे की आंशका से सहमे हैं। सेवराई तहसील मुख्यालय के समीप अधिकतर जगहों पर विद्युत एलटी व एचटी लाइन के जर्जर तार और पोल लटक रहे हैं। तहसील मुख्यालय के पास मुख्य नहर पर ही इस तरह के जर्जर विद्युत पोल व तार देखे जा सकते है। कई बार जानवर व ग्रामीण इसके चपेट में आकर झुलस चुके हैं। भदौरा विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति जर्जर तारों के टूटने से लगातार प्रभावित हो रही है। सबसे बुरी हालत सेवराई, भदौरा फीडर की है। इस फीडर के तार पावर हाउस से लेकर गांव तक जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्ष से अधिक हो गए तार बदला नहीं गया है। लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द जर्जर तारों को बदलकर सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जूनियर इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि तारों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेवराई तहसील मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक चौराहा और कस्बा जर्जर तारों से पटा है। 11 हजार की लाइन भी जर्जर होने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। यही हाल नवली फीडर का भी है। पूरे नवली गांव में जर्जर तार से आबादी घनी होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed