फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Help desk set up in police stations is a boon for women

थानों में स्थापित हेल्प डेस्क महिलाओं के लिए वरदान

Thu, 27 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Help desk set up in police stations is a boon for women
सुहवल थाने के महिला हेल्प डेस्क में कामों का निस्तारण करती महिला आरक्षी रोली। - फोटो : GHAZIPUR
महिला हेल्प डेस्क पीड़िताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। शासन के द्वारा थानों में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क की स्थापित कराई गई है। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। यहां मामलों की तत्काल सुनवाई की जाती है। अधिकतर मामले दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते से निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा, पति-पत्नी के बीच विवाद और जमीन संबंधित आ रहे हैं। वहीं ंछेड़छाड़, मारपीट और गुमशुदगी के मामले भी पहुंच रहे हैं। आकड़ों पर गौर किया जाए तो तीन महीने में करीब 150 से 200 मामले आए हैं, जिन्हें निपटाने काम किया गया है। अगर सिर्फ सुहवल थाने के महिला हेल्प डेस्क में बीते नवंबर माह से अब तक कुल 32 मामलें आए जिनका सभी मामलें का थाने में ही सुलह समझौता हो गया है। यही नहीं एसपी द्वारा थाना भ्रमण के दौरान महिला हेल्प डेस्क संबंधित जहां जानकारी ली जाती है। वहीं पीड़िता के मोबाइल नंबर पर महिला कांस्टेबल से बात कराकर समस्या से निस्तारण संबंधित जानकारी भी ली जाती है।
विज्ञापन

केस संख्या एक:
ईजरी गांव निवासी जुवैदा खातून का उनके पुत्र नौशाद अहमद के बीच जमीन को लेकर विवाद कई दिनों से चला आ रहा था। पीड़िता ने न्याय के लिए महिला हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र दिया। महिला हेल्प डेस्क द्वारा इस मामले में सुलह- समझौता कराकर निपटारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस संख्या दो:
सोनवल गांव के त्रिलोकी ने अपनी पत्नी उषा देवी को मारपीट दिया था। यह मामला थाने के महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचा। पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले के निस्तारण को लेकर कार्रवाई शुरू हुई और दोनों में आपसी रजामंदी से सुलह समझौता कराकर निस्तारित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed