फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heavy vehicles will run after repair of Karmnasa bridge

Ghazipur News: कर्मनाशा पुल की मरम्मत के बाद चलेंगे भारी वाहन

Tue, 10 Jan 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will run after repair of Karmnasa bridge
उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच बारा के पास कर्मनाशा नदी के पुल पर भारी और मजबूत हाइट गेज बैरियर लगा दिया गया है। अब लोहे के गार्डर को भूमि के अंदर कंक्रीट से जाम किया गया है। पुल पर हाइट गेज लगाने का कार्य एनएच वाराणसी द्वारा सोमवार की देर शाम तक पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार हाइट गेज बैरियर ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जाएगा। पुल की मरम्मत के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। मरम्मत के बाद इसे सभी भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों के साथ तकनीशियनों द्वारा निरीक्षण कर पुल का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले हाइट गेज बैरियर तोड़े जाने की खबर पर डीएम आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया था। तब पुल पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात सिपाहियों को डांट - फटकार भी लगाई गई थी। वहीं, कड़े निर्देश जारी कर तत्काल मजबूत व मोटे गेज के गार्डर लगाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी हरकत में आए और पुराने बैरियर को हटाकर नया और मजबूत बैरियर लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि यूपी - बिहार को जोड़ने वाले गहमर थाना क्षेत्र में दो मुख्य मार्ग हैं। इनमें प्रमुख मार्ग ताड़ीघाट - बारा, एनएच 124 - सी पर स्थित कर्मनाशा सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल पर साढ़े दस फीट ऊंचा हाइट गेज बैरियर लगा दिया गया। इसके बाद देवल कर्मनाशा पुल से ओवरलोड व भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। हालांकि, देवल कर्मनाशा पुल स्लैब भी वर्ष 2019 में तीन इंच धंस गया था। इस लिहाज से इस पुल से भी भारी व ओवरलोड वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है।

इस बारे में एनएच जेई के घनश्याम पांडेय ने बताया कि कर्मनाशा पुल पर पुराने को हटाकर नया साढ़े दस फीट की ऊंचाई पर हाइट गेज बैरियर लगा दिया गया है। अब पुल से बड़े एवं भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। पुल की मरम्मत के लिए शासन को 305.46 लाख का स्टीमेट भेजा गया है। बजट मिलते ही पुल के मरम्मत कराने के बाद फिर से इसे सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed