फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heavy vehicles parked haphazardly in a no-parking zone.

Ghazipur News: नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े भारी वाहन

Sun, 05 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles parked haphazardly in a no-parking zone.
क्यामपुर टोल प्लाजा के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे खड़े भारी वाहन। संवाद
भड़सर। बिरनो थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित क्यामपुर टोल प्लाजा के पास नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नियमित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शचींद्र नाथ सिंह लल्लन ने बताया कि शाम होते ही टोल प्लाजा के आसपास नो पार्किंग क्षेत्र में मोरंग, गिट्टी, बालू और सीमेंट लदे ट्रक एवं ट्रेलर अवैध रूप से खड़े कर दिए जाते हैं। इससे फोरलेन पर गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान और सख्त नियम लागू कर रही है, लेकिन कुछ वाहन चालक ढाबों, होटलों और टोल प्लाजा के पास बिना पार्किंग के ही वाहन खड़े कर नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 21 फरवरी 2025 की उस दर्दनाक दुर्घटना का भी उल्लेख किया, जब महाकुंभ से लौट रही एक कार नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भतीजी डॉ. सोनी यादव समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सीयारामपुर, भड़सर, पीरथीपुर, टोल प्लाजा, शेखपुर तथा वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के कई स्थानों पर बिना निर्धारित पार्किंग के भारी वाहन घंटों खड़े रहते हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

बिरनो थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन पेट्रोलिंग की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है। नो पार्किंग में वाहन खड़े पाए जाने पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed